scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमखेलइंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड का गेंदबाजी का फैसला

इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड का गेंदबाजी का फैसला

Text Size:

अहमदाबाद, पांच अक्टूबर ( भाषा ) न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने गत चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप के पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।

घुटने की चोट से जूझ रहे केन विलियमसन पहले मैच में नहीं खेलेंगे जिनकी जगह लाथम कप्तानी कर रहे हैं । लॉकी फर्ग्युसन भी चोट के कारण बाहर हैं जबकि ईश सोढी और टिम साउदी भी नहीं खेल रहे हैं ।

इंग्लैंड के लिये बेन स्टोक्स कूल्हे की चोट के कारण बाहर हैं । गुस एटकिंसन, रीसे टॉपली, डेविड विले भी अंतिम एकादश में नहीं हैं ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments