scorecardresearch
Sunday, 25 October, 2026
होमखेलतेज गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में किए कई बदलाव

तेज गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में किए कई बदलाव

Text Size:

वेलिंगटन, 25 अक्टूबर (भाषा) न्यूजीलैंड ने अपने तेज गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन के लिए भारत के खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला के बाकी बचे मैचों के लिए अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं।

तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी कार्यभार प्रबंधन के तहत तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे।

फर्ग्यूसन रविवार को ऑकलैंड के लिए रवाना होंगे और ईडन पार्क और सेडन पार्क में होने वाले चौथे और पांचवें टी20 मैचों के लिए फिर से टीम से जुड़ेंगे। हेनरी क्राइस्टचर्च में ही रहेंगे और दो नवंबर को ऑकलैंड में वनडे टीम के साथ जुड़ेंगे।

काइल जैमीसन मंगलवार को हेनरी स्टेडियम में होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद वेलिंगटन में ही रुकेंगे। वह 31 अक्टूबर को सेलो बेसिन रिजर्व में फोर्ड ट्रॉफी के दूसरे दौर में कैंटरबरी के लिए खेलेंगे और इसके बाद एकदिवसीय श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे।

ब्लेयर टिकनर अंतिम तीन टी20 मैचों के लिए जबकि जोश क्लार्कसन को अंतिम दो मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया है।

मैट फिशर को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। इसके बाद वह फिर से न्यूजीलैंड ए टीम से जुड़ जाएंगे।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि टीम का गेंदबाजी विभाग काफी मजबूत है और इससे आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए तेज गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘टी20 श्रृंखला अभी तक काफी कड़ी रही है, जिसमें दो बेहद करीबी मैच खेले गए लेकिन अभी हमें काफी क्रिकेट खेलनी है।’’

वाल्टर ने कहा, ‘‘हमारे पास कई विकल्प मौजूद हैं और इसलिए हम अलग-अलग खिलाड़ियों को टीम में शामिल करके तेज गेंदबाजों का कार्यभार प्रबंधन अच्छी तरह से कर सकते हैं। इससे हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि वह आने वाले मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।’’

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments