scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमखेलडब्ल्यूपीएल में जल्द जुड़ सकती हैं नयी टीमें : दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल

डब्ल्यूपीएल में जल्द जुड़ सकती हैं नयी टीमें : दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल का मानना है कि आने वाले समय में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में ‘एक या दो नयी टीम’ का जुड़ना तय है जिससे भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को लीग को ‘होम एंड अवे’ प्रारूप में खिलाने का मौका मिल सकता है।

बीसीसीआई ने डब्ल्यूपीएल के चौथे सत्र में ‘कैरेवैन’ प्रारूप पर बरकरार रहते हुए पांच टीम की लीग को दो से चार शहरों तक सीमित रखा है। चौथा चरण नवी मुंबई और वडोदरा में नौ जनवरी से खेला जाएगा।

जिंदल ने पीटीआई के एक सवाल के जवाब में कहा कि वह चाहते हैं कि डब्ल्यूपीएल भी इंडियन प्रीमियर लीग की तरह घरेलू और प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान पर खेला जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम डब्ल्यूपीएल को ‘होम एंड अवे’ प्रारूप में देखना पसंद करेंगे। यह ‘कैरेवैन’ प्रारूप ठीक है, लेकिन आदर्श नहीं है। मुझे यकीन है कि बीसीसीआई इस पर काम कर रहा है। उन्हें डब्ल्यूपीएल को इसी विंडो में फिट करना पड़ता है, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि आगे चलकर डब्ल्यूपीएल के लिए बड़ा और लंबा विंडो मिलेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘और यह तय है कि आगे एक या दो नयी टीमें आएंगी। यही वजह है कि यह चक्र इतना छोटा है कि 14 महीनों में दो डब्ल्यूपीए आयोजित हो रही हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि बीसीसीआई एक टीम जोड़ने की योजना बना रहा है और शायद उसके साथ ही हम ‘होम एंड अवे’ मॉडल में जा सकें जो खेल प्रेमियों, खेल और डब्ल्यूपीएल के विकास तीनों के लिए आदर्श होगा। ’’

जिंदल का मानना है कि हाल में भारत की महिला वनडे विश्व कप जीत से महिला क्रिकेट की लोकप्रियता अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचेगी। वह खुश हैं कि उन्होंने सही समय पर डब्ल्यूपीएल में निवेश किया।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments