scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलविराट से मैच जिताने वाला प्रदर्शन चाहिये , भले ही शतक नहीं बने : द्रविड़

विराट से मैच जिताने वाला प्रदर्शन चाहिये , भले ही शतक नहीं बने : द्रविड़

Text Size:

बर्मिंघम, 29 जून ( भाषा ) भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि वह विराट कोहली से मैच जिताने वाला प्रदर्शन चाहते हैं, भले ही वह शतक नहीं हो ।

कोहली नवंबर 2019 के बाद से शतक नहीं लगा सके हैं लेकिन द्रविड़ ने इस धारणा को खारिज किया कि 27 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज में प्रेरणा का अभाव है ।

इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे पांचवें टेस्ट से पहले उन्होंने कहा ,‘‘ खिलाड़ी विभिन्न दौर से गुजरते हैं और मुझे नहीं लगता कि विराट में प्रेरणा या ललक की कमी है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमेशा जोर शतक पर नहीं रहना चाहिये । केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कठिन हालात में बनाये गए 79 रन भी उम्दा थे । वह तिहरे अंक तक नहीं पहुंचे लेकिन वह बढिया पारी थी । उसने इतने ऊंचे मानदंड बनाये हैं कि लोग शतक को ही कामयाबी मानते हैं लेकिन एक कोच के नजरिये से मैं उससे मैच जिताने वाला योगदान चाहता हूं, भले ही वह 50 या 60 रन क्यो ना हो ।’’

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments