scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमखेलनयनिका सांगा ने एक शॉट की बढ़त बनायी

नयनिका सांगा ने एक शॉट की बढ़त बनायी

Text Size:

गुरूग्राम, 20 सितंबर (भाषा) नयनिका सांगा ने मंगलवार को यहां हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 13वें चरण के पहले दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेलकर प्रबल दावेदार प्रणवी उर्स पर एक शॉट की बढ़त बनायी।

नयनिका ने तीन बोगी के बावजूद पांच बर्डी की बदौलत यह शानदार कार्ड बनाया। वह बेंगलुरू में प्रेस्टिज गोल्फशायर के 10वें चरण में संयुक्त उप विजेता रही थीं।

प्रो गोल्फ टूर के पहले 12 चरण में से पांच में खिताब जीतने वाली प्रणवी ने बोगी से शुरूआत की लेकिन इसके बाद उन्होंने 18वें होल में बर्डी से पहले सभी में पार के शॉट खेले।

गौरिका ने दिन में सबसे ज्यादा सात बर्डी की।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments