scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमखेलराष्ट्रीय स्क्वाश: जोशना ने 19वीं बार खिताब जीता, अभय सिंह पहली बार चैंपियन बने

राष्ट्रीय स्क्वाश: जोशना ने 19वीं बार खिताब जीता, अभय सिंह पहली बार चैंपियन बने

Text Size:

चेन्नई, 10 दिसंबर (भाषा) स्टार खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने शनिवार को यहां 78वीं राष्ट्रीय स्क्वाश चैंपियनशिप के महिला एकल फाइनल में दिल्ली की अनाहत सिंह को 11-8, 11-9, 11-9 से हराकर 19वीं बार राष्ट्रीय खिताब जीता।

पुरुष एकल में शीर्ष वरीय अभय सिंह ने वेलावन सेंथिलकुमार के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए 11-13, 11-7, 11-6, 11-4 की जीत के साथ पहली बार राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया।

जोशना और 14 साल की अनाहत के बीच महिला एकल फाइनल के करीबी होने की उम्मीद थी लेकिन 36 साल की चेन्नई की खिलाड़ी ने सीधे गेम में 25 मिनट में जीत दर्ज की।

अभय सिंह ने भी पुरुष एकल फाइनल में पहला गेम गंवाने के बावजूद धैर्य बरकरार रखते हुए 48 मिनट में जीत दर्ज की।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments