scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमखेलराष्ट्रीय स्क्वाश चैम्पियनशिप शुक्रवार से चेन्नई में

राष्ट्रीय स्क्वाश चैम्पियनशिप शुक्रवार से चेन्नई में

Text Size:

चेन्नई, 16 नवंबर (भाषा) गत महिला चैम्पियन जोशना चिनप्पा को छोड़कर भारत के कुछ शीर्ष खिलाड़ी शुक्रवार से यहां शुरू होने वाली राष्ट्रीय स्क्वाश चैम्पियनशिप में खेलते नजर आयेंगे।

घुटने की चोट से उबर रही चिनप्पा इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पायेंगी जिसका 79वां चरण 17 से 23 नवंबर के बीच खेला जायेगा। तमिलनाडु स्क्वाश रैकेट्स संघ सातवीं बार इसकी मेजबानी कर रहा है जिसमें सभी वर्गों में 174 पुरुष और 36 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

पुरुष और महिला दोनों वर्गों में पुरस्कार राशि 8.8 लाख रूपये की है।

पुरुष वर्ग में गत चैम्पियन अभय सिंह, रमित टंडन, वेलावन सेंथिलकुमार और सूरज चंद शीर्ष चार वरीय खिलाड़ी हैं।

महिला वर्ग में तन्वी खन्ना, अनहत सिंह, उर्वशी जोशी और जैनेट विधि शीर्ष वरीय हैं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments