राजगीर (बिहार) 20 अप्रैल (भाषा) गत चैंपियन पश्चिम बंगाल ने सोमवार को सीनियर राष्ट्रीय रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में दमदार शुरुआत करते हुए चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ पर एकतरफा जीत दर्ज की।
पश्चिम बंगाल ने पहले मुकाबले में चंडीगढ़ को 49-7 से हराया और इसके बाद छत्तीसगढ़ को 66-0 से करारी शिकस्त दी।
कई बार के राष्ट्रीय चैंपियन हरियाणा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश को 29-0 और मध्य प्रदेश को 47-0 से हराया।
महाराष्ट्र ने दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह को 92-0 से रौंद दिया। ओडिशा, बिहार और राजस्थान ने भी अपने-अपने मुकाबलों में प्रभावशाली जीत हासिल की।
पूल एक में केवल दिल्ली और कर्नाटक शामिल हैं। दिल्ली ने पहला मैच 10-0 से जीता, लेकिन कर्नाटक ने वापसी करते हुए रिवर्स मुकाबले में 21-14 से जीत दर्ज की।
अन्य मैचों में छत्तीसगढ़ ने चंडीगढ़ को 7-5 से हराया, जबकि उत्तराखंड ने पंजाब को 10-5 से पराजित किया।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.