scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलसैफ अंडर-16 चैंपियनशिप के लिए श्रीनगर में लगाया जाएगा राष्ट्रीय शिविर

सैफ अंडर-16 चैंपियनशिप के लिए श्रीनगर में लगाया जाएगा राष्ट्रीय शिविर

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) सैफ अंडर-16 चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का शिविर जुलाई के तीसरे सप्ताह से श्रीनगर में लगाया जाएगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ( एआईएफएफ) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह पहला अवसर है जबकि घाटी में राष्ट्रीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। हालांकि यहां संतोष ट्रॉफी और आई लीग के मैच होते रहे हैं।

यह शिविर नवनियुक्त कोच इशफाक अहमद की देखरेख में लगाया जाएगा। सैफ अंडर-16 चैंपियनशिप एक से 11 सितंबर तक भूटान में होगी।

एआईएफएफ के महासचिव शाजी प्रभाकरण ने बयान में कहा,‘‘ खेल को भारत के हर कोने में पहुंचाने के हमारे विजन 2047 के तहत पहली बार श्रीनगर में राष्ट्रीय खेल का अभ्यास शिविर आयोजित किया जाएगा। हमें पूरा विश्वास है कि इससे जम्मू कश्मीर की स्थानीय फुटबॉल पर बहुत प्रभाव पड़ेगा।’’

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments