नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने बृहस्पतिवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारत ने दो बदलाव करते हुए बीमार अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज की जगह क्रमश: संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह को एकादश में शामिल किया है।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि अभिषेक पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं और एक या दो मैच के लिए और बाहर रह सकते हैं।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) बताया कि अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
बीसीसीआई ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अभिषेक वर्मा अब भी बीमारी से उबर रहे हैं और चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर करीबी नजर रखे हुए है।’’
अभिषेक पेट में संक्रमण से पीड़ित हैं।
नामीबिया ने भी अपनी एकादश में दो बदलाव किए हैं।
भाषा सुधीर
सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
