scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमखेलनामधारी एससी ने रियल कश्मीर को हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की

नामधारी एससी ने रियल कश्मीर को हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की

Text Size:

श्रीनगर, 25 मार्च (भाषा) सीलेंटहंग लोटजेम के दूसरे हाफ में किए गए गोल की मदद से नामधारी स्पोर्ट्स क्लब ने यहां बुधवार को इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) में रियल कश्मीर एफसी को 1-0 से हराकर इस सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ नामधारी एससी पांच मैचों में छह अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया, जबकि रियल कश्मीर दो मैचों में दो अंकों के साथ नौवें स्थान पर बना हुआ है।

नामधारी ने मैच में 60वें मिनट के तुरंत बाद मनबीर सिंह की मदद से लोटजेम के गोल कर टीम को बढ़त दिला दी।

रियल कश्मीर ने बराबरी के प्रयास में दबाव बढ़ाया, लेकिन मेहमान टीम ने अपनी बढ़त को अंतिम सीटी तक बनाए रखा।

भाषा

आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments