scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलमेरी कड़ी मेहनत अब रंग ला रही है: मिन्नू

मेरी कड़ी मेहनत अब रंग ला रही है: मिन्नू

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाली केरल की पहली महिला क्रिकेटर मिन्नू मणि ने कहा कि उन्होंने यह मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की और इस दौरान उन्हें कई तरह की विषम परिस्थितियों से जूझना पड़ा।

स्थानीय नगर पालिका ने पिछले महीने मैसूरु रोड जंक्शन का नाम ‘मिन्नू मणि जंक्शन’ रखा था। यह मननथावडी में वही स्थान है जहां से वह रोजाना 42 किलोमीटर की दूरी तय करके केसीए स्टेडियम में अभ्यास के लिए जाती थी।

दिल्ली कैपिटल्स की क्रिकेटर ने यहां अपने शिविर से इतर कहा,‘‘मैंने नौवीं कक्षा से स्नातक बनने तक केरल क्रिकेट संघ की क्रिकेट अकादमी में अभ्यास किया और पढ़ाई पूरी की ।’’

इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा,‘‘ लेकिन स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुझे अपने घर से अभ्यास मैदान तक जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी।’’

एक दिहाड़ी मजदूर की बेटी मिन्नू को प्रत्येक दिन तीन घंटे यात्रा करनी पड़ती थी ।

मिन्नू ने कहा,‘‘मैं प्रत्येक दिन तीन घंटे यात्रा करती थी और मेरे परिवार के लिए मेरी यात्रा जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो रहा था । हालांकि मैंने जो कड़ी मेहनत की वह अब रंग ला रही है।’’

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments