scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलमुंबई के आर्यवीर को बैंकॉक रेपिड शतरंज टूर्नामेंट में रजत पदक

मुंबई के आर्यवीर को बैंकॉक रेपिड शतरंज टूर्नामेंट में रजत पदक

Text Size:

मुंबई, 12 दिसंबर (भाषा) भारत के आठ साल के आर्यवीर पिट्टी ने बैंकॉक रेपिड शतरंज चैंपियनशिप में अंडर-आठ वर्ग में रजत पदक जीता।

आर्यवीर ने रविवार को प्रासर्नमित प्लाजा सुखुमवित में संभावित छह में से चार अंक जुटाए। थाईलैंड के सुथिपोनपेइसार्न प्रोदपिच ने पांच अंक के साथ खिताब अपने नाम किया।

आर्यवीर की मां नीशा छाबरिया ने कहा, ‘‘हमें इस जीत पर गर्व है और वह इस चैंपियनशिप में काफी अच्छा खेला और भविष्य में और अधिक जीत दर्ज करने पर नजरें हैं।’’

आर्यवीर एसएमसीए के छात्र हैं और कोच दुर्गा नागेश गुटुला के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करते हैं। वह अभी नयी दिल्ली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रहे हैं।

भाषा

सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments