scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमखेलएएफसी चैंपियन्स लीग के घरेलू मैच पुणे में खेलेगा मुंबई सिटी

एएफसी चैंपियन्स लीग के घरेलू मैच पुणे में खेलेगा मुंबई सिटी

Text Size:

मुंबई, 22 अगस्त (भाषा) इंडियन सुपर लीग टीम मुंबई सिटी एफसी एएफसी चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने घरेलू मैच पुणे के बालेवाड़ी के श्री शिव छत्रपति खेल परिसर में खेलेगी।

मुंबई फुटबॉल एरेना में नवीनीकरण कार्य चल रहा है जिसके कारण वह एएफसी चैंपियन्स लीग मैचों की मेजबानी का पात्र नहीं है।

मुंबई सिटी एफसी 2023-24 एएफसी चैंपियन्स लीग के ग्रुप चरण के अपने तीन घरेलू मुकाबलों पुणे में खेलेगी।

कुआलालंपुर के एएफसी हाउस में 24 अगस्त को होने वाले ग्रुप चरण के ड्रॉ में मुंबई सिटी एफसी को अपने प्रतिद्वंद्वियों को पता चलेगा।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments