scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमखेलमुंबई सिटी के कप्तान मोर्तादा फॉल ने एक साल का अनुबंध बढ़ाया

मुंबई सिटी के कप्तान मोर्तादा फॉल ने एक साल का अनुबंध बढ़ाया

Text Size:

मुंबई, नौ फरवरी (भाषा) इंडियन सुपर लीग की मौजूदा चैम्पियन मुंबई सिटी एफसी ने बुधवार को घोषणा की कि कप्तान मोर्तादा फॉल ने एक साल का अनुबंध बढ़ाने पर हस्ताक्षर किये हैं जिससे वह 2022-23 सत्र के अंत तक क्लब से जुड़े रहेंगे।

मोर्तादा (34) 2020 में एफसी गोवा से जुड़े थे। उन्होंने मुंबई सिटी के लिये पिछले सत्र में आईएसएल लीग विनर्स शील्ड और आईएसएल ट्राफी दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी।

उन्होंने मीडिया बयान में कहा, ‘‘मैं मुंबई सिटी परिवार के साथ करार बढ़ाकर खुश हूं। पिछला साल हमारे लिये काफी सफल रहा था और हम इस सत्र को भी यादगार बनाने की उम्मीद लगाये हैं। ’’

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments