scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलमोरक्को ने महिला विश्वकप में दक्षिण कोरिया को हराकर इतिहास रचा

मोरक्को ने महिला विश्वकप में दक्षिण कोरिया को हराकर इतिहास रचा

Text Size:

एडिलेड, 30 जुलाई ( एपी) मोरक्को ने रविवार को यहां महिला विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता में दक्षिण कोरिया की टीम को 1-0 से पराजित करके इतिहास रचा।

मोरक्को की डिफेंडर नोहेला बेनजिना इस मैच में हिजाब पहनकर उतरी। वह पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने सीनियर स्तर पर विश्व कप मैच में हिजाब पहना।

इसके बाद इब्तिसाम जरादी ने मोरक्को की तरफ से विश्व कप में पहला गोल किया जो आखिर में उनकी टीम के लिए निर्णायक साबित हुआ। जरादी ने मैच के छठे मिनट में ही गोल कर दिया था और उसके बाद उनकी टीम ने आखिर तक इसका सफलतापूर्वक बचाव किया।

मोरक्को अपना पहला मैच जर्मनी से 0-6 से हार गया था लेकिन दक्षिण कोरिया पर जीत से उसने नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी हैं। उसका अगला मुकाबला कोलंबिया से होगा जबकि दक्षिण कोरिया का सामना जर्मनी से होगा।

एपी पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments