scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलदौदा के दो गोल से मोहम्मडन स्पोर्टिंग सेमीफाइनल में

दौदा के दो गोल से मोहम्मडन स्पोर्टिंग सेमीफाइनल में

Text Size:

कोलकाता, नौ सितंबर (भाषा) कोलकाता की दिग्गज टीम मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने शुक्रवार को यहां डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में केरल ब्लास्टर्स की युवा और प्रतिभाशाली टीम को 3-0 से हरा दिया।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग की ओर से नाइजीरिया के दौदा (59वें और 84वें मिनट) ने दो गोल किए जबकि एसके फैयाज (17वें मिनट) ने पहले हाफ में एक गोल दागा।

स्पोर्टिंग की टीम इस मैच में फसलू और अभिषेक हलदर जैसे प्रमुख खिलाड़ियों के बिना उतरी थी जो चोटों और निलंबन के कारण बाहर हैं।

स्पोर्टिंग की टीम ने हालांकि शुरू से ही दबदबा बनाया और आसान जीत के साथ अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रही।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments