scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमखेलएआईएफएफ लीग के चेयरमैन बने मिजोरम के लालंघिंग्लोवा हमार

एआईएफएफ लीग के चेयरमैन बने मिजोरम के लालंघिंग्लोवा हमार

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की कार्यकारी समिति के सदस्य और मिजोरम राज्य इकाई के सचिव लालंघिग्लोवा हमार को लीग समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया।

हमार (44 वर्ष) ने 2012 में मिजोरम प्रीमियर लीग शुरू करने में अहम भूमिका निभायी थी। इतिहास के पूर्व शिक्षक से पत्रकार बनने वाले हमार 2019 लोकसभा चुनाव में मिजोरम में एकमात्र सीट के लिये लड़े थे लेकिन हार गये थे।

एआईएफफ महासचिव शाजी प्रभाकरण ने ट्वीट किया, ‘‘भरोसा रखिये हमार काफी अच्छा काम करेंगे। मिजोरम में फुटबॉल का चेहरा बदलने वाले व्यक्ति को मेरी शुभकामनायें। ’’

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments