scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमखेलमिलर और क्लासेन के अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने बनाये चार विकेट पर 249 रन

मिलर और क्लासेन के अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने बनाये चार विकेट पर 249 रन

Text Size:

लखनऊ, छह अक्टूबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने हेनरिच क्लासेन (नाबाद 74) और डेविड मिलर (नाबाद 75) के अर्धशतकों की बदौलत गुरूवार को यहां तीन मैचों की श्रृंखला के बारिश से प्रभावित पहले एक दिवसीय मुकाबले में भारत के खिलाफ 40 ओवर में चार विकेट पर 249 रन बनाये।

मिलर और क्लासेन ने पांचवें विकेट के लिये नाबाद 139 रन की भागीदारी निभायी।

भारत के लिये शार्दुल ठाकुर ने दो जबकि वनडे में पदार्पण करने वाले रवि बिश्नोई के अलावा कुलदीप यादव को एक एक विकेट मिला।

बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई जिससे इसे 40-40 ओवर का कर दिया गया।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments