लखनऊ, सात अप्रैल (भाषा) लखनऊ सुपर जाइंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव को रविवार को यहां गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा।
वह चौथे ओवर में गेंदबाजी करने उतरे लेकिन टीम के फिजियो के साथ मैदान से बाहर जाने से पहले वह अपने ओवर में केवल दो बार 140 किमी प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से गेंदबाजी कर पाये।
उन्होंने अपने इस ओवर में 13 रन दिये।
बल्कि इसी चोट के कारण वह दिल्ली के लिए रणजी ट्राफी सत्र के दौरान भी बेंच पर ही बैठे रहे।
मयंक अपने करियर में टखने और हैमस्ट्रिंग की चोटों से जूझते रहे थे। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस सत्र में अपना आईपीएल पदार्पण किया था और 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर तुरंत प्रभावित किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने दूसरे आईपीएल मैच में इस गेंदबाज ने 14 रन देकर तीन विकेट झटके थे जिसमें उन्होंने 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इस आईपीएल की सबसे तेज गेंद फेंकी थी।
उन्होंने अभी तक दो मैचों में छह विकेट चटकाये हैं।
भाषा नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
