पुणे, एक नवंबर ( भाषा ) न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को विश्व कप के मैच में दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लगी ।
उन्हें दक्षिण अफ्रीका की पारी में 27वें ओवर में चोट लगी । वह अपने छठे ओवर की तीन गेंद डाल चुके थे जिसके बाद वह दर्द से कराहते हुए मैदान से चले गए ।
न्यूजीलैंड टीम प्रबंधन ने उनकी हैमस्ट्रिंग में पट्टी बांधी लेकिन वह गेंदबाजी जारी नहीं रख सके ।
न्यूजीलैंड टीम ने एक्स पर लिखा कि हेनरी के दाहिने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव है और आगे जांच के बाद वह इस समय मैदान पर नहीं उतरेंगे । अभी यह पता नहीं है कि जरूरत पड़ने पर वह बल्लेबाजी कर पायेंगे या नहीं ।
न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्युसन , मार्क चैपमैन और केन विलियमसन भी चोट के कारण बाहर हैं ।
हेनरी अभी तक सात मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं ।
भाषा मोना पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
