दोहा, आठ मार्च ( भाषा ) मैराज अहमद खान और गनीमत सेखों की जोड़ी वाली भारतीय स्कीट मिश्रित टीम बुधवार को यहां आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में पांचवें स्थान पर रही ।
भारतीय जोड़ी ने 150 में से 143 अंक बनाये लेकिन एक अंक से पदक की दौड़ में पहुंचने से चूक गई ।
अमेरिका के विंसेंट हेनकॉक और किम्बरले रॉड ने स्वर्ण पदक जीता जिन्होंने फाइनल में फ्रांस के एरिक डी और लूसी अनास्तासियू को 6 . 0 से हराया ।
कांस्य पदक के प्लेआफ मुकाबले में चिली के हेक्टर आंद्रेस फ्लोरेस बाराहोना और फ्रांसिस्का चाडिड ने भारतीय जोड़ी को एक अंक से हराया । वे हालांकि कांस्य पदक के मुकाबले में इटली के लुइगी लोडे और डायना बाकोसी से हार गए ।
स्कीट वर्ग में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई । अब ट्रैप निशानेबाज शुक्रवार से खेलेंगे । भारत ने अभी तक इस स्पर्धा में पदकों का खाता नहीं खोला है ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
