scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलइंग्लैंड और आस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ भारत के प्रदर्शन से तय हो सकती है कई टेस्ट की श्रृंखला : ब्यूमोंट

इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ भारत के प्रदर्शन से तय हो सकती है कई टेस्ट की श्रृंखला : ब्यूमोंट

Text Size:

नवी मुंबई, 12 दिसंबर (भाषा) इंग्लैंड की बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को लगता है कि भारतीय टीम के घरेलू सरजमीं पर होने वाले दो टेस्ट के प्रदर्शन से आगे लाल गेंद की श्रृंखला में मैचों की संख्या निर्धारित हो सकती है।

भारतीय महिला टीम 14 दिसंबर से शुरु हो रहे एकमात्र टेस्ट में इंग्लैंड से भिड़ेगी जिसके बाद घरेलू टीम 21 से 24 दिसंबर तक आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और टेस्ट मैच खेलेगी।

ब्यूमोंट ने मंगलवार को यहां इंग्लैंड के ट्रेनिंग सत्र के बाद मीडिया से कहा, ‘‘ड्रेसिंग रूम में हर खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेलना ज्यादा पसंद करेगी। मुझे यह देखने में दिलचस्पी है कि भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टेस्ट की तुलना में हमारे खिलाफ टेस्ट में कैसा प्रदर्शन करती है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह सही रहता है तो मैं भविष्य में शीर्ष टेस्ट देशों के खिलाफ दो टेस्ट या तीन टेस्ट की श्रृंखला होते हुए देख सकती हूं जो शानदार होगा। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments