चेन्नई, 26 अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर मनु गंडास ने शुक्रवार को यहां अंतिम दिन पांच अंडर 67 के स्कोर से चेन्नई ओपन में चार शॉट की शानदार जीत दर्ज की।
हरियाणा के गोल्फर गंडास ने श्रीलंका के एन थंगाराजा (66-67-67-72) को पछाड़ा जिन्होंने अंतिम दौर में 72 के कार्ड से कुल 16 अंडर 272 के स्कोर से दूसरा स्थान हासिल किया।
छब्बीस वर्षीय गंडास (68-65-68-67) बीती रात संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे, वह एक शॉट से पहले स्थान से पिछड़ रहे थे।
गंडास का कुल स्कोर 20 अंडर 268 रहा जिससे उन्होंने पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में खुद का तीसरा स्थान मजबूत किया।
बेंगलुरू के खालिन जोशी (68) और चंडीगढ़ के अभिजीत सिंह चढ्ढा (71) 15 अंडर 273 के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
