scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमखेलमणिपुर के हेसनाम ने पहला एटीपी अंक हासिल किया

मणिपुर के हेसनाम ने पहला एटीपी अंक हासिल किया

Text Size:

कोलकाता, 11 मार्च (भषा) मणिपुर के शंकर हेसनाम ने बुधवार को यहां सेंट्रल एक्साइज एंड सीजीएसटी आईटीएफ एम25 कोलकाता टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल में नीदरलैंड के स्टिजन पेल को हराकर अपना पहला एटीपी अंक हासिल किया और प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

वाइल्ड कार्ड के जरिए मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले उन्नीस साल के हेसनाम ने 7-6, 6-3 से जीत दर्ज की।

हेसनाम प्री क्वार्टर फाइनल में बृहस्पतिवार को स्विट्जरलैंड के शीर्ष वरीय लुका कास्टेलनुवो से भिड़ेंगे।

एक अन्य मैच में महान खिलाड़ी ब्योन बर्ग के बेटे छठे वरीय लियो बर्ग ने भारत के अनिकेश वेंकटरमन के खिलाफ 6-1, 6-3 की आसान जीत दर्ज की।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments