मुंबई, 29 जुलाई (भाषा) घरेलू क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अमोल मजूमदार आगामी सत्र में मुंबई के कोच बने रहेंगे।
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की क्रिकेट सुधार समिति (सीआईसी) ने उन्हें मुख्य कोच बनाये रखने का फैसला किया।
एमसीए के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को इस घटनाक्रम की पुष्टि की।
मजूमदार ने पिछले घरेलू सत्र में मुंबई को कोचिंग दी थी और उनके नेतृत्व में 41 बार के रणजी ट्रॉफी चैंपियन फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। फाइनल में हालांकि टीम को मध्य प्रदेश से हार का सामना करना पड़ा था।
इस 47 साल के पूर्व बल्लेबाज ने अपने करियर में 171 प्रथम श्रेणी मैचों में 11,167 रन बनाए हैं।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
