scorecardresearch
Saturday, 17 January, 2026
होमखेलमहाराष्ट्र के छगन बोम्बाले ने पुरुष और हरियाणा की भारती ने महिला स्पर्धा जीती

महाराष्ट्र के छगन बोम्बाले ने पुरुष और हरियाणा की भारती ने महिला स्पर्धा जीती

Text Size:

मुंबई, 20 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के छगन बोम्बाले ने रविवार को यहां लगातार दूसरे साल मुंबई हाफ मैराथन के सातवें चरण की पुरुष स्पर्धा अपने नाम की।

छगन ने एक घंटे 12.14 मिनट का समय निकालकर खिताब जीता और 2022 चरण की जीत के समय में चार मिनट का सुधार किया।

महिलाओं की हाफ मैराथन में हरियाणा के सोनीपत की 25 वर्षीय भारती ने एक घंटे 19.19 मिनट में जीत दर्ज की।

प्राजकता गोडबोले ने एक घंटे 21.08 मिनट से रजत और प्राजकता शिंदे ने एक घंटे 21.27 मिनट से कांस्य पदक हासिल किया।

पुरुष वर्ग में धीरज यादव एक घंटे 12.41 मिनट से दूसरे और अनंत गांवकर एक घंटे 14.03 मिनट के समय से तीसरे स्थान पर रहे।

मुंबई मैराथन के ब्रांड दूत महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं।

पुरुषों की 10 किलोमीटर स्पर्धा में भविष्य कौशिक ने 31.11 मिनट के समय से शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अक्षर कुमार 32.10 मिनट के समय से रजत पदक और अतुल बारडे 32.33 मिनट के समय से कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

महिलाओं की 10 किलोमीटर स्पर्धा में सोनाली देसाई ने 39.56 मिनट का समय निकाला और पहले स्थान पर रहीं। साक्षी भंडारी ने 42.20 मिनट के समय से दूसरा स्थान हासिल किया जबकि पद्म करांदे ने 42.57 मिनट से कांस्य पदक जीता।

भाषा

नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments