scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमखेलराष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियन बने महाजन और स्नेहल

राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियन बने महाजन और स्नेहल

Text Size:

फातोर्दा (गोवा), 24 मई (भाषा) महाराष्ट्र के कुलदीप महाजन ने तीसरे राष्ट्रीय रैंकिंग पिकलबॉल टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब जीता जबकि दिव्यांशु कटारिया (राजस्थान) और सोनू कुमार (झारखंड) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।

महिला वर्ग में महाराष्ट्र ने क्लीनस्वीप किया। उसकी खिलाड़ी स्नेहल पाटिल ने महिला वर्ग का खिताब जीता जबकि वृषाली ठाकरे और उर्वी अभ्यंका ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किया।

पिकलबॉल ऐसा खेल है जिसमें टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस के कई अवयव शामिल होते हैं। इसे बैडमिंटन के आकार के कोर्ट में पैडल और प्लास्टिक की गेंद के साथ खेला जाता है। प्लास्टिक की इस गेंद पर छेद होते हैं।

भाषा

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments