भोपाल, 23 दिसंबर (भाषा) तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने शुक्रवार को यहां दबदबे भरा पदर्शन करते हुए महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए असम की मुक्केबाज ने 75 किग्रा वजन वर्ग के अंतिम 16 मैच में ओडिशा की पूजा नायक को आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से पराजित किया।
मौजूदा एशियाई चैम्पियन लवलीना को पहले दौर में कुछ मिनट के बाद ही आरएससी से विजेता घोषित कर दिया गया।
वहीं 2016 विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता और आरएसपीबी की सोनिया लाठेर ने कर्नाटक की दिव्यानी द्वारा वाकओवर दिये जाने के बाद 57 किग्रा क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
तमिलनाडु की एस कलाईवानी (48 किग्रा वजन वर्ग), राजस्थान की अर्शी खानम (54 किग्रा) और झलक तोमर (50 किग्रा) अंतिम आठ में स्थान सुनिश्चित किया।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
