scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमखेललियस बेयर कप: एरिगैसी, प्रज्ञानानंद क्वार्टर फाइनल में

लियस बेयर कप: एरिगैसी, प्रज्ञानानंद क्वार्टर फाइनल में

Text Size:

न्यूयॉर्क, 22 सितंबर (भाषा) भारत के किशोर ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी और आर प्रज्ञानानंद ने प्रारंभिक चरण में क्रमश: दूसरे और चौथे स्थान पर रहकर जूलियस बेयर जेनरेशन कप ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन प्रारंभिक चरण में 34 अंक लेकर पहले स्थान पर रहे जबकि दूसरे स्थान पर रहे एरिगैसी के 25 अंक थे। अमेरिका के हैंस नीमन ने 24 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

टूर्नामेंट के पहले दिन तीन जीत से शानदार शुरुआत करने वाले प्रज्ञानानंद ने 23 अंक हासिल किए। उन्होंने पांच बाजियां जीती, आठ बाजियां ड्रॉ खेली जबकि दो बाजियों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

कार्लसन ने आखिर में शानदार फॉर्म दिखाई और पांच बाजियां जीती। उन्होंने कुल 10 बाजियों में जीत हासिल की।

एरिगैसी के लिए आखिरी दिन अच्छा नहीं रहा। उन्हें दो बाजियों में हार का सामना करना पड़ा जबकि एक बाजी उन्होंने ड्रॉ खेली। इसके बावजूद वह दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने कुल सात बाजियों में जीत दर्ज की थी जबकि चार बाजियां ड्रॉ खेली थी। इस बीच चार बाजियों में उन्हें हार भी मिली।

बी अधिबान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तीसरे भारतीय थे। वह 16वें स्थान पर रहे। उन्होंने केवल 10 अंक बनाए।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments