scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमखेललियोन मेंडोंका ने ओपन वर्ग में बढ़त बनायी, महिला वर्ग में 10 खिलाड़ी संयुक्त शीर्ष स्थान पर

लियोन मेंडोंका ने ओपन वर्ग में बढ़त बनायी, महिला वर्ग में 10 खिलाड़ी संयुक्त शीर्ष स्थान पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर लियोन ल्यूक मेंडोंका ने शुक्रवार को यहां एशियाई महाद्वीपीय शतरंज चैम्पियनशिप के तीसरे दौर के बाद ओपन वर्ग में एकल बढ़त हासिल की।

गोवा के इस खिलाड़ी ने मंगोलियाके सेगमेडबैचुलुन को 49 चाल में हराया जिससे उनके तीन अंक हो गये।

शीर्ष वरीय भारतीय आर प्रगानानंद 2.5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

ड्रा से शुरूआत करने वाले प्रगानानंद ने अंतरराष्ट्रीय मास्टर एम प्रणेश को 40 चाल में हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

महिलाओं की स्पर्धा में 10 खिलाड़ी तीसरे दौर के बाद 2.5 अंक लेकर संयुक्त शीर्ष पर चल रही हैं जिसमें भारत की तानिया सचदेव भी शामिल हैं।

भारतीयों में रक्षिता रवि, सौम्या स्वामीनाथन, वंतिका अग्रवाल, प्रियंका नुटाकी ओर पीवी नंदिधा शामिल हैं।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments