scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमखेलली और काप ने डब्ल्यूपीएल के लिए दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेनिंग शुरू की

ली और काप ने डब्ल्यूपीएल के लिए दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेनिंग शुरू की

Text Size:

मडगांव (गोवा), 31 दिसंबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी ऑलराउंडर मरिजाने काप और उनकी हमवतन लिजेल ली आगामी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) से पहले दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सत्र में शामिल हो गई हैं।

भारतीय खिलाड़ी तानिया भाटिया, निकी प्रसाद, मीनू मणि, ममता मडीवाला, दीया यादव और नंदनी शर्मा भी शिविर में शामिल हो गई हैं।

तीन बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स अपने डब्ल्यूपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 10 जनवरी को नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुख्य कोच जोनाथन बैटी की देखरेख में ट्रेनिंग कर रही है और मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला खत्म होने के बाद भारतीय टीम की अन्य खिलाड़ी भी इसमें शामिल होंगी।

सत्र पूर्व शिविर के बारे में बात करते हुए बैटी ने कहा, ‘‘हमारी टीम में कुछ नए चेहरे हैं इसलिए टीम का घुलना मिलना अच्छा होगा। गोवा का मौसम तैयारियों के लिए एकदम सही है। बाकी खिलाड़ी कुछ दिनों में शामिल हो जाएंगी। हम मुंबई जाने से पहले पूरी टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू करेंगे ताकि अपने सत्र की शुरुआत कर सकें। ’’

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments