scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमखेलफेडेक्स सेंट जूड चैम्पियनशिप में कट से चूके लाहिड़ी

फेडेक्स सेंट जूड चैम्पियनशिप में कट से चूके लाहिड़ी

Text Size:

मेम्फिस, 13 अगस्त ( भाषा ) भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी फेडेक्स सेंट जूड चैम्पियनशिप में कट में प्रवेश से चूक गए और अगले सप्ताह बीएमडब्ल्यू चैम्पियनशिप खेलने के लिये अब उन्हें सप्ताहांत के नतीजों का इंतजार करना होगा ।

लाहिड़ी ने एक अंडर 69 का स्कोर किया और दो शॉट से चूक गए । दो दौर के बाद वह 80वें स्थान पर रहे ।

लाहिड़ी अब फेडेक्स रैंकिंग में 70वें स्थान पर खिसक जायेंगे जबकि सप्ताह की शुरूआत में 63वें स्थान पर थे । फेडेक्स जूड चैम्पियनशिप के बाद शीर्ष 70 ही बीएमडब्ल्यू चैम्पियनशिप खेलेंगे ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments