scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमखेलकोहली और अय्यर डटे, लंच तक भारत के तीन विकेट पर 91 रन

कोहली और अय्यर डटे, लंच तक भारत के तीन विकेट पर 91 रन

Text Size:

सेंचुरियन, 26 दिसंबर (भाषा) भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के शुरुआती दिन मंगलवार को यहां लंच तक तीन विकेट गंवा कर 91 रन बना लिये।

लंच के समय पूर्व कप्तान विराट कोहली 33 रन और श्रेयस अय्यर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 67  रन की अटूट साझेदारी कर टीम की वापसी कराई।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। 12वें ओवर तक कप्तान रोहित शर्मा (05), यशस्वी जायसवाल (17) और शुभमन गिल (02) पवेलियन लौट गये।

रोहित को कैगिसो रबाडा जबकि जायसवाल और गिल को पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने चलता किया।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments