scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमखेलकोचर जापान में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर, जीव ने कट हासिल किया

कोचर जापान में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर, जीव ने कट हासिल किया

Text Size:

चीबा (जापान), तीन अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर करणदीप कोचर ने 20 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि के इंटरनेशनल सीरीज जापान में लगातार दूसरा बोगी मुक्त दौर खेला जिससे वह दूसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

कोचर (67-65) छह-अंडर 65 के कार्ड से पार-71 कोर्स पर 10-अंडर के कुल स्कोर पर हैं।

कट में जगह बनाने वाले एकमात्र अन्य भारतीय महान गोल्फर जीव मिल्खा सिंह (72-69) हैं जिन्होंने 17वें होल पर बर्डी लगाकर एक-अंडर पर कट में जगह बनाई।

कोचर ने पहले दिन तीन बर्डी लगाई थीं और कोई बोगी नहीं की थी। उन्होंने दूसरे दौर में भी कोई बोगी नहीं की और पांच बर्डी लगाई।

वह जापान के शुगो इमाहारा (67-65) के साथ दूसरे स्थान पर हैं और कोरिया के होंगटेक किम (64-67) से एक स्थान पीछे हैं।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments