scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमखेलकोचर इंटरनेशनल सीरीज गोल्फ के पहले दिन शीर्ष 10 में

कोचर इंटरनेशनल सीरीज गोल्फ के पहले दिन शीर्ष 10 में

Text Size:

चीबा (जापान) दो अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर करनदीप कोचर ने 20 लाख डॉलर पुरस्कार राशि वाली प्रतियोगिता इंटरनेशनल सीरीज जापान के पहले दौर में बृहस्पतिवार को यहां चार-अंडर 67 का स्कोर कर शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफलता हासिल की।

कोचर तालिका में शीर्ष पर काबिज कोरिया के होंगटेक किम से तीन शॉट पीछे हैं, जिन्होंने पहले दिन सात-अंडर 64 का बेहतरीन स्कोर बनाकर बढ़त बनाई।

कोचर ने बिना बोगी किए पहले, चौथे, छठे और आठवें होल पर चार बर्डी लगाईं।

भारतीय दिग्गज जीव मिल्खा सिंह (संयुक्त-85वें स्थान पर) और गगनजीत भुल्लर (संयुक्त-103वें स्थान पर) ने क्रमशः एक-ओवर 72 और दो-ओवर 73 का स्कोर बनाया। इन खिलाड़ियों को मुकाबले में बने रहने के लिए शुक्रवार को कड़ी मेहनत करनी होगी।

इंटरनेशनल सीरीज का महत्व इसलिए भी है क्योंकि सत्र के अंत में शीर्ष पर रहने वाले खिलाड़ी एलआईवी गोल्फ लीग में जगह बनाते हैं।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments