scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलखालिन जोशी ने जम्मू कश्मीर ओपन गोल्फ मे बढ़त कायम की

खालिन जोशी ने जम्मू कश्मीर ओपन गोल्फ मे बढ़त कायम की

Text Size:

जम्मू, आठ सितंबर (भाषा) बेंगलुरु के खलिन जोशी ने चार अंडर 68 के कार्ड के साथ जम्मू कश्मीर ओपर 2022 गोल्फ प्रतियोगिता के दूसरे दौर के बाद गुरुवार को बढ़त कायम कर ली।

पहले दौर के बाद तीसरे स्थान पर रहे जोशी ने दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर हासिल किया और एक शॉट की बढ़त के साथ तालिका में शीर्ष पर काबिज हो गये। उनका कुल स्कोर छह अंडर 138 का है।

शुरुआती दौर के बाद तालिका में शीर्ष पर रहे युवराज संधू ने दो अंडर 70 का कार्ड खेला । वह पांच अंडर 139 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है।

बांग्लादेश के जमाल हुसैन (70) चार अंडर के स्कोर के साथ तीसरे जबकि दिल्ली के अर्जुन प्रसाद (72) चौथे स्थान पर है।

कार्तिक शर्मा (68), वीर अहलावत (71) मारी मुथु (70) शमीम खान (72) संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर है।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments