scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमखेलकेरल, पंजाब, सेना और रेलवे संतोष ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

केरल, पंजाब, सेना और रेलवे संतोष ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

Text Size:

सिलापथार (असम) , तीन फरवरी (भाषा) केरल, पंजाब, सेना और रेलवे ने मंगलवार को अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर संतोष ट्रॉफी फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

सेना के सामने बृहस्पतिवार को खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल में रेलवे की चुनौती होगी जबकि दूसरे सेमीफाइनल में केरल का सामना पंजाब से होगा।

सेना ने गोल रहित 120 मिनट के खेल के बाद पेनल्टी शूटआउट में गत चैंपियन पश्चिम बंगाल को 3-2 से हराया।

केरल ने मेजबान असम को 3-0 से हराया। टीम के लिए मनोज एम (17वां मिनट), मुहम्मद अजमल (44वां) और अबूबकर दिलशाद (90+2) ने गोल किए।

पंजाब ने भी तमिलनाडु को पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से हराया, नियमित समय और फिर 30 मिनट के अतिरिक्त समय के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था।

रेलवे ने दूसरे हाफ में पांच मिनट के अंदर दो गोल कर राजस्थान को 2-0 से हराया। टीम के लिए सौरभ भानवाला (78वां मिनट) और जोसेफ मैथ्यूज (83वां मिनट) ने गोल दागे।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments