scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलकेरल ने संतोष ट्रॉफी के रोमांचक मुकाबले में गोवा को हराया

केरल ने संतोष ट्रॉफी के रोमांचक मुकाबले में गोवा को हराया

Text Size:

भुवनेश्वर, 10 फरवरी (भाषा) गत चैंपियन केरल ने संतोष ट्रॉफी फुटबॉल मैच में शुक्रवार को यहां ग्रुप ए के रोमांचक मुकाबले में गोवा को 3-2 से शिकस्त दी।

केरल ने निजो गिल्बर्ट (27वें मिनट) और रिसवानाली (57वें मिनट) के गोल से 2-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन मोहम्मद हाफीज के दो गोल से गोवा ने वापसी करते हुए स्कोर 2-2 कर दिया। हाफीज ने मैच के 60वें और 73वें मिनट में गोल किये।

आखिरी पल में आसिफ ओ.एम. के गोलकर (90+1 मिनट) केरल की जीत पक्की कर दी।

अन्य मैचों में ओडिशा ने महाराष्ट्र को 1-1 जबकि पंजाब ने कर्नाटक को 2-2 की बराबरी पर रोका।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments