scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलकयाक खिलाड़ी हितेश फाइनल में सातवें स्थान पर रहे

कयाक खिलाड़ी हितेश फाइनल में सातवें स्थान पर रहे

Text Size:

हांगझोउ, सात अक्टूबर (भाषा) भारतीय कयाक खिलाड़ी हितेश केवट की पोडियम पर रहने उम्मीदें शनिवार को यहां एशियाई खेलों के फाइनल में हारकर खत्म हो गईं।

फुयांग वाटर स्पोर्ट्स सेंटर में पुरुषों के कयाक फाइनल में हितेश 41.10 सेकंड के बड़े अंतर से पिछड़ गए और 128.34 सेकंड का समय लेकर सातवें स्थान पर रहे।

इससे पहले शुभम केवट सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गए।

हितेश ने सेमीफाइनल में 10वें स्थान (117.68 सेकंड) पर रहते हुए फाइनल में जगह बनायी थी। शुभम 130.01 सेकंड के साथ 14वें स्थान पर थे और वह प्रतियोगिता में आगे बढ़ने में नाकाम रहे।

चीन के शिन क्वांग और जापान के युकी तनाका ने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीता, जबकि चीनी ताइपे के शाओ-ह्सुआन वू ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

भारत ने कयाक में अब तक 1994 के हिरोशिमा खेलों में ही कांस्य पदक जीता है। जकार्ता में पिछले सत्र (2018) में, भारतीय एथलीट स्लैलम और स्प्रिंट स्पर्धाओं में आठ फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन पदक जीतने में नाकाम रहे।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments