scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमखेलकपिल और स्पर्श एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप से बाहर

कपिल और स्पर्श एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप से बाहर

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) भारतीय मुक्केबाज कपिल पोखरिया और स्पर्श कुमार गुरूवार को अपने राउंड 16 के मुकाबले हारकर जोर्डन के अम्मान में चल रही एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैम्पियनशिप से बाहर हो गये।

उत्तराखंड के मुक्केबाज कपिल (86 किग्रा) इस प्रतियोगिता से अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण कर रहे थे, वह ईरान के पोरिया अमीरी से 0-5 से हार गये।

स्पर्श (51 किग्रा) को बुधवार की रात ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैम्पियन कजाखस्तान के साकेन बिबोसिनोव से 1-4 से पराजय झेलनी पड़ी।

गुरूवार को सविता (50 किग्रा) प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदकधारी जापान की सुकीमी नामिकी से भिड़ेंगी।

पांच भारतीय पुरूष मुक्केबाज शुक्रवार को अपने मुकाबले खेलेंगे जिसमें पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा) भी शामिल हैं।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments