scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलजूनियर महिला हॉकी विश्व कप: अमेरिका को हराकर नौवें स्थान पर रहा भारत

जूनियर महिला हॉकी विश्व कप: अमेरिका को हराकर नौवें स्थान पर रहा भारत

Text Size:

सैंटियागो (चिली), 10 दिसंबर (भाषा) गोलकीपर माधुरी किंडो के शानदार प्रदर्शन से भारत ने अमेरिका को सडन डेथ में 3 -2 से हराकर जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में नौवां स्थान हासिल किया।

रोमांस से भरे इस क्लासिफिकेशन मैच में भारत और अमेरिका ने निर्धारित समय में दो-दो गोल किए थे। इसके बाद मैच सडन डेथ तक खिंच गया जिसमें माधुरी ने शानदार बचाव किया जबकि रुताजा दादासो पिसल ने गोल करके भारत को जीत दिलाई।

निर्धारित समय में भारत की तरफ से मंजू चौरसिया (11वेंं) और सुनेलिता टोप्पो (57वें) ने एक-एक गोल किया, जबकि अमेरिका की तरफ से दोनों गोल कीर्स्टन थॉमासी (27वें औैर 53वें) ने किये।

पेनल्टी शूटआउट में दोनों टीम ने अपना पूरा कौशल दिखाया। भारत की तरफ से मुमताज और रुताजा ने पेनल्टी शूटआउट में गोल किए। रुताजा बाद में सडन डेथ में भी गोल करने में सफल रही।

अमेरिका की तरफ से पेनल्टी शूट आउट में केटी डिक्सन और ओलिविया बेंट कोल ने गोल किये।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments