scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलभारत में इंग्लैंड लायंस की अगुआई करेंगे जोश बोहानोन

भारत में इंग्लैंड लायंस की अगुआई करेंगे जोश बोहानोन

Text Size:

लंदन, 13 दिसंबर (भाषा) लंकाशर के बल्लेबाज जोश बोहानोन अगले महीने भारत के लाल गेंद के दौरे पर इंग्लैंड लायंस की अगुआई करेंगे।

बोहानोन पिछले काउंटी चैम्पियनशिप डिविजन वन सत्र में 22 पारियों में 1,257 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे थे जिसमें उन्होंने चार शतक भी जड़े थे।

दौरे के लिए चुने गये खिलाड़ियों में इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ब्रायडन कारसे (डरहम), मैट फिशर (यार्कशर), कीटन जेनिंग्स (लंकाशर), एलेक्स लीस (डरहम), मैट पोट्स (डरहम) और ओली रॉबिन्सन (डरहम) भी शामिल हैं।

दौरा भारत ए के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच (12-13 जनवरी) से शुरू होगा और फिर 17 जनवरी से चार फरवरी के बीच चार दिवसीय तीन मुकाबले होंगे। सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जायेंगे।

भारत दौरे के लिए इंग्लैंड लायंस टीम इस प्रकार है:

जोश बोहानोन, केसी एल्ड्रिज, ब्रायडन कारसे, जैक कार्सन, जेम्स कोल्स, मैट फिशर, कीटन जेनिंग्स, टॉम लॉएस, एलेक्स लीस, डैन मूसले, कैलम पार्किंसन, मैट पोट्स, ओली प्राइस, जेम्स रीव और ओली रॉबिन्सन।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments