scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलजम्मू कश्मीर खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की पदक तालिका में शीर्ष पायदान पर

जम्मू कश्मीर खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की पदक तालिका में शीर्ष पायदान पर

Text Size:

श्रीनगर, 15 फरवरी (भाषा) मेजबान जम्मू और कश्मीर ने गुलमर्ग में तीसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में 26 स्वर्ण पदकों के साथ पहला स्थान हासिल करके अपना वर्चस्व बनाए रखा है।

जम्मू और कश्मीर ने मंगलवार को संपन्न हुए इस पांच दिवसीय आयोजन में 26 स्वर्ण के साथ 25 रजत और 25 कांस्य पदक जीते।

महाराष्ट्र 14 स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश 10 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

सेना ने भी 10 स्वर्ण जीते लेकिन उसके नाम हिमाचल के 14 के मुकाबले 10 रजत पदक ही थे।

हरियाणा ( आठ स्वर्ण), लद्दाख (सात स्वर्ण), उत्तराखंड, तमिलनाडु ( दोनों छह स्वर्ण ), कर्नाटक (पांच स्वर्ण) और गुजरात (चार स्वर्ण) भी शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे।

इन खेलों में 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

भाषा

आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments