scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलझारखंड, महाराष्ट्र, मिजोरम सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

झारखंड, महाराष्ट्र, मिजोरम सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

Text Size:

पंचकुला, नौ मार्च (भाषा) झारखंड, महाराष्ट्र और मिजोरम ने रविवार को अपने अपने मैच जीतकर हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दिन के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में झारखंड ने डिवीजन ए मैच में मध्य प्रदेश को 3-1 से हराया।

झारखंड के लिए कप्तान अलबेला रानी टोप्पो (चौथे मिनट), रजनी केरकेट्टा (41वें) और प्रमोदनी लाकड़ा (59वें) ने गोल दागे जबकि मध्य प्रदेश के लिए एकमात्र गोल करिश्मा यादव (55वें) ने किया।

दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 5-0 से हरा दिया जिसमें आकांक्षा सिंह (41वें और 54वें) ने दो गोल किए।

प्रियंका वानखेड़े (30वें), काजल सदाशिव अटपडकर (44वें) और योगिता बोरा (59वें) ने भी एक-एक गोल किया।

तीसरे क्वार्टर फाइनल में मिजोरम ने करीबी मुकाबले में बंगाल को 1-0 से हराया। दीपिका ने 50वें मिनट में गोल किया।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments