scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमखेलहंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की तरफ से खेलेगी जेमिमा रोड्रिग्स

हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की तरफ से खेलेगी जेमिमा रोड्रिग्स

Text Size:

लंदन, 28 जुलाई (भाषा) भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने इंग्लैंड में होने वाले हंड्रेड टूर्नामेंट में खेलने के लिए नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के साथ अनुबंध किया है। वह ऑस्ट्रेलिया की हीथर ग्राहम की जगह लेंगी।

यह 22 वर्षीय बल्लेबाज इस टूर्नामेंट के पहले सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल थी। कलाई की चोट के कारण वह पिछले साल इस टूर्नामेंट के अधिकतर मैचों में नहीं खेल पाई थी।

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने इस सत्र के शुरू में जेमिमा को रिटेन नहीं किया था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के चोटिल हो जाने के कारण उन्होंने भारतीय क्रिकेटर से फिर से अनुबंध किया है। यह टूर्नामेंट एक अगस्त से 27 अगस्त तक चलेगा।

जेमिमा हंड्रेड के इस सत्र में भाग लेने वाली चौथी भारतीय खिलाड़ी बन गई है। उनसे पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने विभिन्न टीमों के साथ अनुबंध किया था।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments