scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमखेलसऊदी अरब में तीसरे स्थान पर रहे जेहान दारुवाला

सऊदी अरब में तीसरे स्थान पर रहे जेहान दारुवाला

Text Size:

जेद्दा, 19 मार्च (भाषा) भारतीय ड्राइवर जेहान दारुवाला ने यहां सऊदी अरब चैंपियनशिप के दौर की स्प्रिंट रेस में तीसरा स्थान हासिल किया। यह फार्मूला टू में 16वां अवसर है जबकि उन्होंने पोडियम पर जगह बनाई।

एमपी मोटरस्पोर्ट के इस 24 वर्षीय ड्राइवर ने पांचवें स्थान से शुरुआत की और चैंपियन बने अयुमु इवासा को आखिर तक चुनौती दी। उन्होंने बढ़त हासिल करने की पूरी कोशिश की लेकिन तीन लैप पहले इवासा से पिछड़ गए।

जेहान शनिवार की इस रेस में इवासा के ठीक एक सेकेंड और उप विजेता विक्टर मार्टिंस से आधे सेकेंड पीछे रहे।

यह इस सत्र में पहला अवसर है जबकि जेहान ने पोडियम (शीर्ष तीन में जगह बनाना) स्थान हासिल किया।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments