scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेलजीव की मार्बेला लीजेंड्स प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत

जीव की मार्बेला लीजेंड्स प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत

Text Size:

मार्बेला (स्पेन), 15 फरवरी (भाषा) भारत के जीव मिल्खा सिंह ने 2025 लीजेंड्स टूर सीजन की शानदार शुरुआत करते हुए यहां स्टेश्योर मार्बेला लीजेंड्स प्रतियोगिता के पहले दौर में चार अंडर 68 का स्कोर बनाया।

जीव पहले दौर के बाद संयुक्त 12वें स्थान पर हैं। उन्होंने पहले नौ होल में एक शानदार ईगल और अंतिम नौ होल में बर्डी की हैट्रिक बनाई। कुल मिलाकर उन्होंने पहले दौर में एक ईगल, चार बर्डी और दो बोगी की।

जीव इस साल दूसरी बार किसी सीनियर प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। वह चैंपियंस टूर पीजीए की एक प्रतियोगिता में संयुक्त 28वें स्थान पर रहे थे।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments