scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमखेलजीव मिल्खा सिंह इवन पार का स्कोर करने के बावजूद शीर्ष 10 में बरकरार

जीव मिल्खा सिंह इवन पार का स्कोर करने के बावजूद शीर्ष 10 में बरकरार

Text Size:

वेयर (ब्रिटेन), 14 अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह यहां लीजेंड टूर ट्रॉफी के दूसरे दौर में इवन पार का स्कोर करने के बावजूद शीर्ष 10 में बने हुए हैं।

जीव ने संयुक्त छठे स्थान से दूसरे दौर की शुरुआत की। उन्होंने पहले और तीसरे होल में बर्डी लगाकर अपनी स्थिति में सुधार किया लेकिन 10वें और 14वें होल के बीच तीन बोगी करने से वह नीचे खिसक गए।

भारत के इस 51 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी ने 17वें होल में बर्डी बनाई जिससे उनका स्कोर इवन पार हो गया। पहले दो दौर के बाद जीव का कुल स्कोर चार अंडर 144 है और वह संयुक्त नौवें स्थान पर हैं। अभी एक दौर का खेल होना बाकी है।

स्वीडन के जोकिम हेगमैन (66-68) ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए एकल बढ़त हासिल कर ली है।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments