scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमखेलजीव मिल्खा सिंह सीनियर ओपन में पदार्पण में कट से चूके

जीव मिल्खा सिंह सीनियर ओपन में पदार्पण में कट से चूके

Text Size:

ग्लेनईगल्स (स्कॉटलैंड), 24 जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने रविवार को यहां दूसरे दौर में लगातार 75 का कार्ड खेला जिससे वह सीनियर ओपन में पदार्पण में कट में जगह बनाने से चूक गये।

जर्मनी में विंसटोनगोल्फ ओपन में तीसरे स्थान पर रहने के बाद यहां खेलने पहुंचे जीव अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।

जीव ने कहा, ‘‘इस हफ्ते यह (कट) नहीं हुआ और मैं काफी निराश हूं क्योंकि यह मेजर टूर्नामेंट था और मेरा पहला सीनियर ओपन भी था। गोल्फ कोर्स निश्चित रूप से शानदार है। मैं कभी किंग्स कोर्स पर नहीं खेला हूं। उम्मीद करता हूं कि अगली बार यहां अच्छा कर पाऊंगा। ’’

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments